मधुबनी नगर निगम में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, 45 वार्डों में सफाई ठप

मधुबनी नगर निगम में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। क्षेत्रीय मंत्री ने आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए समान काम का समान वेतन देने की मांग की है।

Madhubani Nagar Nigam: बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर मधुबनी नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी शनिवार को तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे. हड़ताल के कारण नगर निगम क्षेत्र के सभी 45 वार्डों में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गया है, जिससे जगह-जगह कचरे का अंबार लगने लगा है.

नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित हुई बैठक

शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के समीप एक सभा का आयोजन किया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बबलू राम ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी.

समान काम के लिए समान वेतन की मांग

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार लोकल बॉडीज फेडरेशन के क्षेत्रीय मंत्री पप्पू कुमार महतो ने कहा कि यह हड़ताल केवल मधुबनी में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक साथ चल रही है.

उन्होंने प्रमुख मांगों पर जोर देते हुए कहा:

  • समान काम का समान वेतन: आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान किया जाए.
  • सम्मानजनक वार्ता: जब तक राज्य सरकार और नगर विकास विभाग के साथ सम्मानजनक वार्ता नहीं होगी, हड़ताल अनवरत जारी रहेगी.

उन्होंने बताया कि आंदोलन की आगे की रणनीति और सूचनाएं समय-समय पर जारी की जाएंगी.

प्रमुख कर्मचारियों व नेताओं ने रखे अपने विचार

बैठक के अंत में अध्यक्ष पप्पू राम ने उपस्थित सभी सफाई कर्मचारियों का आभार जताया और आंदोलन को एकजुट होकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया.बैठक में रामू राम, शंकर राम, सलाम, अजीत बाड़ी, मो. मुस्तफा, मो. अबू खैर, रानी देवी, मो. सलाम, रीता देवी, कौशल्या देवी, नैना खातून और शहनाज खातून समेत कई सफाई कर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >