Madhubani News : द्वितीय प्रशिक्षण में 8 अनुपस्थित कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

मतदान कर्मियों के लिए निर्धारित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित आठ कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी.

मधुबनी. मतदान कर्मियों के लिए निर्धारित द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित आठ कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी. इसका आदेश जिला पदाधिकारी ने दिया है. 30 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया. इस प्रशिक्षण अवधि के दौरान कुल 08 (आठ) मतदान कर्मी बिना उचित कारण अनुपस्थित पाए गए. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम–1951 के नियम 134 एवं 28(क) में निहित प्रावधानों के आलोक में अनुपस्थित मतदान कर्मियों की यह लापरवाही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली श्रेणी में आती है, जो अत्यंत गंभीर है. इस कारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्माने कहा है कि निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा जानबूझकर अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं होगी. निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी संचालन के लिए सभी अधिकारी – कर्मचारियों का समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित रहना अनिवार्य है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा, समयबद्ध प्रशिक्षण, ड्यूटी में अनुपस्थित रहेगा या करेगा, तो कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >