Madhubani News : खुला मां का दरबार, दर्शन को उमड़ी भीड़

चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी है. शुक्रवार की सुबह बेलतोड़ी की रश्म के साथ ही मां का दरबार दर्शन को खुल गया

मधुबनी.

चैती दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी है. शुक्रवार की सुबह बेलतोड़ी की रश्म के साथ ही मां का दरबार दर्शन को खुल गया. विधि विधान से बेलतोड़ी का रश्म किया गया. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर दरबार से निर्धारित बेल के पेड़ तक गये. यहां पर भक्ति भाव से मां को पालकी में लाया गया. फिर पूजा पाठ के बाद मां का नयन लगाया गया. जिसके साथ ही मां के दरबार में जयकारा गुंजायमान हो गया. प्रथम दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जगतपुर में भी पूजा को लेकर उत्साह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >