Madhubani News : सामान्य प्रेक्षक ने पोलिंग प्रशिक्षण व्यवस्था का किया निरीक्षण

प्रशिक्षण स्थल का शनिवार को हरलाखी के सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला व नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने निरीक्षण किया

मधुबनी.

विधानसभा चुनाव के लिए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज पंडौल स्थित पोलिंग पार्टी कर्मियों के प्रशिक्षण स्थल का शनिवार को हरलाखी के सामान्य प्रेक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला व नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं व सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रेक्षक ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत हुए और बेहतर समन्वय व समयबद्ध कार्य निष्पादन पर बल दिया. उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुचारू प्रबंधन और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी राजनगर अमजद रेजा सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >