Madhubani News : 900 ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान 900 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा.

हरलाखी. भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान 900 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा. उसकी पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत महेद्र नगर थाना क्षेत्र के नकटाझील निवासी रामदुलार महतो के रूप में हुई. तस्कर नेपाल से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में भी प्रवेश कर रहा था, जहां सीमा के समीप एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सौंप दिया.

देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

खुटौना.

खुटौना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को पकड़ा है. सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक अपराधी कमर में देसी कट्टा लेकर घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिहुला कलड़ीपट्टी रोड में उस अपराधी को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. उसे थाना पर लाकर पूछताछ की गयी. जिसमें वह अपना नाम विकास कुमार 18 वर्ष बताया. थाना क्षेत्र के सिहुला गांव का रहने वाला है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरा कर अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >