गांव में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई और नीट में कमाल! नवनीत की सफलता बनी मिसाल

मेधावी छात्र नवनीत आनंद ने NEET UG 2026 में 604 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है. गांव में रहकर ऑनलाइन माध्यम से तैयारी कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उनकी सफलता ने क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

NEET 2026 Success Story: झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के कथना मोहनपुर निवासी मेधावी छात्र नवनीत आनंद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. नवनीत ने 720 में से 604 अंक प्राप्त किए हैं. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 8861 तथा कैटेगरी रैंक 3745 मिली है. उनकी सफलता से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

Jhanjharpur News: गांव में रहकर ऑनलाइन की तैयारी

नवनीत ने गांव में रहकर ही ऑनलाइन माध्यम से नीट परीक्षा की तैयारी की. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की. उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

पहले से ही रहे हैं मेधावी छात्र

नवनीत बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे हैं. उन्होंने सीबीएसई 10वीं परीक्षा में 96 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. उनके पिता निशिकांत मिश्र शिक्षक हैं, जबकि माता मुन्नी कुमारी प्रधान शिक्षिका हैं. वे सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. कमलाकांत मिश्र के पौत्र हैं.

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

सफलता की खबर मिलते ही कथना मोहनपुर गांव और उनके ननिहाल कोठिया में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी. माता मुन्नी कुमारी ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. नाना विजय कुमार चौधरी, नानी आशा देवी, मामा भास्कर चौधरी, आशीष रंजन चौधरी, सुमन चौधरी, रमन चौधरी, नवीन चौधरी और पुनीत चौधरी समेत पूरे परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मामी सुषमा चौधरी ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया.

यह भी पढ़ें: कोतवाली चौक पर चार घंटे तक जाम, सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने से लोग परेशान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >