Madhubani News : वक्फ बोर्ड की जमीन पर अब गरीबों का हक : संजय जायसवाल

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अब केवल गरीबों का अधिकार होगा. अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मधुबनी. वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अब केवल गरीबों का अधिकार होगा. अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. ये बातें गुरुवार को मधुबनी में मेयर अरुण राय के आवासीय सभागार में आयोजित वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के दौरान सांसद सह लोकसभा मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने कही. डॉ. जायसवाल ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियां खासकर मुस्लिम समाज के गरीबों, विधवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए है. मधुबनी जिले में कई एकड़ जमीन पर वर्षों से कुछ प्रभावशाली लोगों का कब्जा है और इसका लाभ उन्हीं तक सीमित रह गया है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति अब नहीं चलेगी और केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वक्फ बोर्ड सुधार कानून के तहत इन विसंगतियों को दूर किया जाएगा. सांसद ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का एक हिस्सा अजमेर शरीफ को भेजा जाना तय है, लेकिन अभी तक वहां कुछ नहीं पहुंचा है. इसके बजाय पूंजीपतियों ने इस संपत्ति का दोहन किया है. अब गरीब जनता जाग चुकी है और वक्फ सुधार अभियान से उन्हें उनका हक मिलेगा. वक्फ बोर्ड के जिला संयोजक मो. अरसी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया सुधार कानून गरीबों को सशक्त बनाएगी. मधुबनी नगर निगम के मेयर सह भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अरुण राय ने कहा कि सरकार गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है. जिससे अवैध कब्जाधारियों में बेचैनी है. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा, देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में मौलाना, मुस्लिम महिलाएं और समाजसेवी शामिल हुए. सभी ने वक्फ सुधार अभियान में सहभागिता का संकल्प दोहराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >