Madhubani News : एमएमसीएच ने मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

सतलखा दुर्गा मंदिर परिसर में मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ.

मधुबनी. सतलखा दुर्गा मंदिर परिसर में मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में आंख, मेडिसिन कान, गला, सर्जरी, हड्डी, स्त्री रोग सहित अन्य सारे विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे. कैंप में एक हजार मरीजों का इलाज कर दवाएं भी दी गयी. शिविर कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद के नेतृत्व में लगाया गया. उन्होंने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से इस तरह का शिविर सभी पंचायत व शहर में लगाया जाता है. इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा की अब मधुबनी वासियों को किसी भी तरह के इलाज के लिए मधुबनी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी विभाग के डॉक्टर्स 24 घंटे मौजूद रहते हैं. वहीं, कॉलेज के चैयरमैन सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि हमेशा अपने जिले एवं क्षेत्र वासियों को सभी तरह की सुविधा के लिए तत्पर रहते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >