मधुबनी: युद्ध स्तर पर होगी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, मंत्री ने गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी

झंझारपुर में मंत्री नीतीश मिश्रा ने जलजमाव और क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को जल्द मरम्मत के सख्त निर्देश दिए।

Madhubani News: मधुबनी जिला के झंझारपुर निरीक्षण भवन में विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बरसात के मौसम में आम लोगों को हो रही परेशानियों के त्वरित समाधान पर गहन चर्चा हुई. इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सह उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने की.

जलजमाव और जर्जर सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर होगी मरम्मत

बैठक के दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन सड़कों पर जलजमाव और बड़े गड्ढे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए. उन्होंने नालों की सफाई और पानी की सुचारू निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा, उन्होंने क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सख्त हिदायत दी.

विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और मॉनिटरिंग का निर्देश

मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर जल्द से जल्द समस्याओं का निपटारा करने का निर्देश दिया. साथ ही, कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में एसडीओ टोनी कुमारी, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >