Madhubani : मिडिएशन फॉर द नेशन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में मिडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू किया गया है.

बेनीपट्टी. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के तत्वावधान में मिडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को आपसी सुलह के जरिये शीघ्र निपटारा कराने की दिशा में एक पहल है. इसका उद्देश्य आम नागरिकों को न्यायिक समाधान की एक तेज सरल और सुलभ व्यवस्था प्रदान करना है. इस संदर्भ में बुधवार को बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष के प्रकोष्ठ में अधिवक्ता संघ के महासचिव राजदेव प्रसाद एवं अध्यक्ष दशरथ बेयार प्रियदर्शी के साथ बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार मधुबनी के सचिव संदीप चैतन्य व एसीजेएम बृजनाथ द्वारा संयुक्त रुप से की गई. बैठक में सभी वादों को मेडिएशन केंद्र में भेजने के लिए चर्चा की गई. जिसका उद्देश्य पक्षकारों को सरल एवं सुलभ न्याय के तहत मुकदमा का निपटारा करना है. मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव मनीष राय, न्यायिक दंडाधिकारी सह मुंसिफ मो. शोएब व न्यायिक दंडाधिकारी मनीष रंजन समेत अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >