Madhubani News : मोहर्रम पर्व के लिए शांति समिति की हुई बैठक

थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं बीडीओ स्वर्ण वर्षा की संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

कलुआही. थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार एवं बीडीओ स्वर्ण वर्षा की संयुक्त अध्यक्षता में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. वहीं, बीडीओ स्वर्ण वर्षा ने लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की. थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा कि इस बार मोहर्रम पर्व में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. क्षेत्र में कही भी डीजे नहीं बजाया जाएगा. हर जगह पुलिस की पैनी नजर रहेगी. असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. हुड़दंग मचाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पूर्व प्रमुख जीवछ यादव, शकील अहमद, गुलजार अहमद, उदय कांत चौधरी, मोहन सिंह, अमिंद्र साफी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >