Madhubani News : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली के निर्देश पर आगामी 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है.

बेनीपट्टी. व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली के निर्देश पर आगामी 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. लोक अदालत के सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने के लिए अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की बैठक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी मो. शोएब व मनीष रंजन में किया. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के एसएचओ के साथ अनुमंडल लोक अभियोजक सुभाषचंद्र मंडल समेत अन्य लोगों ने भी भाग लिया. इस दौरान एसडीजेएम ने कहा कि राष्टीय लोक अदालत में सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने कर्तव्यों का कर्मठतापूर्वक निर्वहन करें. ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके. राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय वाद मामलों में लोगों को सरल, सस्ता व सुगम न्याय आपसी समझौते के आधार पर मिलता है. इसलिये इसकी गंभीरता और महत्ता को समझते हुए सभी थानों के थानाध्यक्ष आगामी 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी सुलहनीय वादों की नोटिस ससमय पक्षकारों को तामिला कराना सुनिश्चित करें. इसके अलावा एक्सक्यूशन रिपोर्ट, 156 ( 3) एवं 41(ए), प्रॉसीक्यूशन और ट्रायल के बीच समन्वय स्थापित करना, पूरक अनुसंधान पर जोर डालने और डायरी ससमय न्यायालय के समक्ष केस डायरी भी समर्पित करें. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >