Madhubani News : बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए की बैठक

सतघरा मुसहरी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामाशीष सिंह के नेतृत्व में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए शनिवार को बैठक की.

बाबूबरही. सतघरा मुसहरी में जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामाशीष सिंह के नेतृत्व में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए शनिवार को बैठक की. इस दौरान बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के जागरूक नागरिक सहित विभागीय व स्थानीय प्रशासन का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया. कहा कि सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से हो. साथ ही समय रहते संभावित खतरे से निपटा जा सके. साथ ही विभागीय कर्मी और संवेदक को आवश्यक निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ राधारमण मुरारी, सीओ लीलावती कुमारी, थानाध्यक्ष चंद्रमणि, मुखिया नंदकुमार यादव, सुनील मंडल, राजाराम मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >