मधुबनी. आरके कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग के सत्र 2024-26 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा वायु प्रदूषण एवं रोकथाम विषय पर परिचर्चा आयोजित की गयी. प्राचार्य ने वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए विचार प्रस्तुत किया. बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु विविध आयामों से प्रेरित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि वायु प्रदूषण आज मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है. इसके नियंत्रण के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आने वाला भविष्य इन्हीं छात्रों के हाथ में है. यदि वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहेंगे, तो निश्चय ही एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव होगा. उन्होंने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रयासरत रहते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा दी. मंच संचालन जल विज्ञान विभाग के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किया. विभागाध्यक्ष डॉ. नायक श्यामा प्रसाद गोपाल ने वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस की प्रभाव में हो रही स्थितियों पर विचार रखा. कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अवधेश कुमार, धीरेंद्र कुमार राय, डॉ. शिव कुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
