Madhubani News : मधुबनी के वोटरों ने रचा इतिहास, 64.04 फीसदी मतदान

जिले के मतदाताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है. जिले में कुल 64.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मधुबनी. जिले के मतदाताओं ने इस बार विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है. जिले में कुल 64.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि आजादी के बाद से हुए चुनाव में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. चुनाव कई मायनों में काफी खास रहा. महिला वोटरों ने पुरुष वोटरों को काफी पीछे छोड़ दिया है. हर विधानसभा क्षेत्रों में महिला वोटरों ने घूंघट की ओट से वोटों की अहमियत लोगो को बता दिया है. जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े बता रहे हैं कि पुरुष वोटरों से करीब 18 फीसदी अधिक महिला वोटरों ने वोट गिराये. लोकतंत्र के इस पर्व में महिला मतदाताओं ने विशेष उत्साह दिखाते हुए 73.78% मतदान किया, जबकि पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 55.39% रहा. महिलाओं की यह भागीदारी पुरुषों से लगभग 18 प्रतिशत अधिक रही, जो जिले में मतदाता जागरुकता अभियानों की बड़ी सफलता को दर्शाती है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मतदाताओं, निर्वाचन कर्मियों तथा स्वीप टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है. उन्होंने कहा कि “मधुबनी की जनता ने लोकतंत्र के उत्सव को सच्चे अर्थों में जीवंत कर दिया है. इस बार का मतदान प्रतिशत न सिर्फ रिकॉर्ड रहा बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक नई मिसाल पेश की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >