मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
Madhubani News: गांधी चौक से कंजर टोला तक जर्जर सड़क, नाला निर्माण और जलजमाव की समस्या के विरोध में युवा समाजसेवी पप्पू यादव के नेतृत्व में शुरू किया गया आमरण अनशन प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. अनशन के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए.
जर्जर सड़क और जलजमाव के खिलाफ शुरू हुआ था अनशन
स्थानीय लोगों का कहना था कि गांधी चौक से कंजर टोला तक की सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है. नाला निर्माण नहीं होने के कारण क्षेत्र में जलजमाव की समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है. इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया गया था.
यह भी पढ़ें: विधायक माधव आनंद ने पांच सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास, गांव-गांव सड़क नेटवर्क मजबूत करने की पहल
विधायक और अधिकारी पहुंचे अनशन स्थल
आमरण अनशन की सूचना मिलने के बाद मधुबनी विधायक माधव आनंद और संबंधित विभागीय अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल पहल शुरू करने का आश्वासन दिया.
सड़क निर्माण को लेकर मिला सकारात्मक आश्वासन
विधायक और अधिकारियों ने बताया कि सड़क पुनर्निर्माण एवं संबंधित समस्याओं के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. ठोस और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद अनशनकारियों ने आमरण अनशन समाप्त करने की घोषणा की.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
अनशन स्थल पर राजद जिलाध्यक्ष राम अशीष यादव, सुरेंद्र चौधरी, प्रहलाद पूर्वे, घनश्याम यादव, ब्रह्मदेव यादव, चंद्रशेखर झा सुमन, आनंद कुमार, गौतम गैरा, प्रवीण पूर्वे, अरुण यादव, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: विधायक माधव आनंद ने पांच सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास, गांव-गांव सड़क नेटवर्क मजबूत करने की पहल
