अलर्ट! मधुबनी में अगले एक हफ्ते तक रोजाना कटेगी बिजली, घर के जरूरी काम समय से निपटा लें

Madhubani News: ओल्ड फीडर क्षेत्र में 14 से 21 मई तक रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. ट्रांसफार्मर पर डीटी मीटर लगाने के काम की वजह से विभाग ने यह कटौती घोषित की है. अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें. पढे़ं पूरी खबर…

मधुबनी से के के पुट्टी की रिपोर्ट

Madhubani News: शहर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है. विद्युत शक्ति उपकेंद्र मधुबनी के अंतर्गत आने वाले ओल्ड फीडर क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर पर डीटी मीटर (DT Meter) लगाने के काम को लेकर यह निर्णय लिया गया है.

21 मई तक रोजाना कटेगी बिजली

बिजली विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओल्ड फीडर के सभी ट्रांसफार्मर पर डीटी मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है. इस तकनीकी कार्य के चलते 14 मई से लेकर 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को देखते हुए विभाग ने पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया है.

डीटी मीटर लगाने से बढ़ेगी पारदर्शिता

विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर डीटी मीटर लगाने से बिजली की खपत और तकनीकी नुकसान (Losses) का सटीक आकलन हो सकेगा. इससे विभाग को लोड मैनेजमेंट में मदद मिलेगी और भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज व निर्बाध बिजली सेवा प्रदान की जा सकेगी.

समय पर निपटा लें जरूरी काम

बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से विशेष आग्रह किया है कि वे बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने पानी भरने, चार्जिंग और अन्य जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें. विभाग का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर काम पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को अधिक परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >