मधुबनी: झंझारपुर में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति और सास गिरफ्तार

Madhubani News: झंझारपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 22 वर्षीय रिंकी देवी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप पति और सास पर लगा है. पुलिस ने मृतका की मां के आवेदन पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए खबर विस्तार से…

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा मुसहरी वार्ड संख्या-11 में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 22 वर्षीय रिंकी देवी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की मां के आवेदन पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति नीरज सदाय और सास प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रेम विवाह के दो साल बाद शुरू हुई दहेज की मांग

मृतका की मां सोनिया देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब दो वर्ष पहले रिंकी की शादी गांव के ही नीरज सदाय से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. शादी के बाद दोनों हरियाणा चले गए थे और चार महीने बाद गांव लौट आए. डेढ़ वर्ष पहले रिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया. इसके बाद पति और सास मोटरसाइकिल तथा पलंग की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने लगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी.

गला दबाकर हत्या करने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार 8 जून को पति और सास ने मिलकर रिंकी के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद दोनों फरार हो गए. रिंकी की छोटी बहन ने इसकी जानकारी ननिहाल पक्ष को दी. मौके पर पहुंची मृतका की मां ने बेटी को मृत अवस्था में पाया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे होगी कार्रवाई

दाह संस्कार के बाद मृतका की मां ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >