Madhubani Mandi Bhav: 15 मई को गिलेशन मंडी में अनाज, दाल और ड्राई फ्रूट्स के ताजा रेट जारी

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी की गिलेशन मंडी में 15 मई के लिए अनाज, दाल, खाद्य तेल और ड्राई फ्रूट्स के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. खरीदारी से पहले चेक करें आज के लेटेस्ट रेट…

Madhubani Mandi Bhav: मधुबनी जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए 15 मई का ताजा मंडी भाव सामने आ गया है. अगर आप आज राशन की खरीदारी करने शहर की प्रसिद्ध गिलेशन मंडी जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले चावल, आटा, दाल, तेल और ड्राई फ्रूट्स की ताजा कीमतों की लिस्ट यहां देख सकते हैं.

अनाज और खाद्य तेल के भाव

बाजार में आज अनाज और रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेल की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

  • चावल: ₹40 से ₹150 रुपये प्रति किलो (क्वालिटी के अनुसार).
  • आटा: ₹40 से ₹50 रुपये प्रति किलो.
  • सरसों तेल: ₹160 से ₹190 रुपये प्रति लीटर.
  • रिफाइंड तेल: ₹140 से ₹200 रुपये प्रति लीटर.

दालों के ताजा भाव (प्रति किलो)

रसोई के बजट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली दालों के रेट आज गिलेशन मंडी में इस प्रकार हैं:

  • अरहर दाल: ₹110 से ₹140 रुपये.
  • मूंग दाल: ₹120 से ₹150 रुपये.
  • उड़द दाल: ₹120 से ₹150 रुपये.
  • मसूर दाल: ₹82 रुपये.
  • चना दाल: ₹80 रुपये.

मसाले और ड्राई फ्रूट्स के रेट (प्रति किलो)

किराना बाजार में आज मसालों और ड्राई फ्रूट्स की कीमतों की स्थिति कुछ इस तरह है:

  • काजू: ₹750 से ₹1400 रुपये (क्वालिटी और साइज के अनुसार).
  • किशमिश: ₹400 से ₹700 रुपये.
  • जीरा: ₹280 से ₹300 रुपये.
  • अजवाइन (जवान): ₹250 रुपये.

स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के अनुसार, मंडी में ग्राहकों की मांग और आवक के आधार पर इन कीमतों में दिन के समय हल्का-फुल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >