जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 6 घायल

गोदनपुर गांव में गुरुवार शाम वासगीत जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. पुलिस ने गांव में एहतियात के तौर पर बल तैनात कर दिया है.

Madhubani News: झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव में गुरुवार शाम वासगीत जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट में लाठी-डंडे, ईंट और लोहे के रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

Jhanjharpur News: दो-ढाई कठ्ठा जमीन के विवाद ने लिया हिंसक रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार दो-ढाई कठ्ठा वासगीत जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे. मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.

दो घायलों को किया गया रेफर

घायलों में गोधनपुर निवासी 65 वर्षीय परमेश्वर मुखिया, उनके पुत्र 31 वर्षीय राजू मुखिया, 35 वर्षीय राजेश मुखिया, 25 वर्षीय रामदाय कुमारी, 20 वर्षीय रिंकू देवी सहित छह लोग शामिल हैं. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजू मुखिया और सारो देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी. गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: डेंगू रोकथाम को विभागीय एक्शन प्लान तैयार, शहर में नगर निगम और गांव में स्वास्थ्य विभाग करेगा फॉगिंग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >