Madhubani: लदनियां में छात्राओं ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी, देशसेवा के लिए जताया आभार

लदनियां के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा में 'एक राखी देश के जवानों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओं ने एसएसबी पिपराही के जवानों को राखी बांधकर देशसेवा के प्रति सम्मान जताया.

Madhubani News: लदनियां के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय महथा में शुक्रवार को ‘एक राखी देश के जवानों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी पिपराही के जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की.

छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी

कार्यक्रम में शामिल एसएसबी जवान इन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, वीरेंद्र कुमार, एवी गिरी, अब्दुल हसन और जाकिर हुसैन को छात्राओं ने राखी बांधी.

इस दौरान छात्राओं ने जवानों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की कामना की. साथ ही देश की रक्षा में जवानों के योगदान के लिए आभार जताया.

जवानों ने बच्चों को दिया देशभक्ति का संदेश

राखी बंधवाने के बाद जवानों ने भी छात्राओं को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ समाज और नई पीढ़ी के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना भी जरूरी है.

बच्चों में देशभक्ति की भावना मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ गोंसाई ने कहा कि ‘एक राखी देश के जवानों के नाम’ जैसे कार्यक्रम बच्चों को देश की रक्षा करने वाले जवानों के त्याग, साहस और कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हैं. ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे. छात्राओं द्वारा जवानों को राखी बांधने का दृश्य भावपूर्ण रहा. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: वोट डालने के विवाद में बिरबल यादव की हत्या, 15 साल बाद दो दोषियों को उम्रकैद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tarachand prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >