Madhubani News : बैंगरा धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ 28 मई को , तैयारी जोरों पर

बैंगरा धाम, बैंगरा साहरघाट में 28 मई से श्रीरामविनोद ठाकुर एवं श्रीमती इंदु ठाकुर के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है.

मधुबनी. बैंगरा धाम, बैंगरा साहरघाट में 28 मई से श्रीरामविनोद ठाकुर एवं श्रीमती इंदु ठाकुर के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह धार्मिक अनुष्ठान सात दिवसीय होगा. जिसमें प्रतिदिन प्रातः कालीन पूजा-अर्चना, हवन, प्रवचन और संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इस पुनीत अवसर पर पंडित महेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा प्रतिदिन प्रवचन दिया जाएगा. जिसमें वे श्रीमद्भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा धर्म, भक्ति और जीवन दर्शन पर आधारित विषयों को सरल एवं सरस शैली में प्रस्तुत करेंगे. यज्ञ का समापन 4 जून को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ किया जाएगा. इस आशय की जानकारी इंदू ठाकुर एवं विनोद ठाकुर सहित ठाकुर परिवार ने दिया है. कुमारी शिवानी ने कहा कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन की जानकारी से पूरे इलाके के लोगों में उत्साह है. इसकी भव्य तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >