बेनीपट्टी में कारगिल विजय दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की स्मृति में बेनीपट्टी में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई गई. केवाइसी और स्थानीय संगठनों ने तिरंगा यात्रा, पदयात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. रिटायर्ड मेजर ने साझा किया युद्ध का अनुभव.

Madhubani News: कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में रविवार को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनायी गयी. केवाइसी (कमल युवा क्लब फाउंडेशन) और स्थानीय सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा, पदयात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों युवा, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए.

Benipatti News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

तिरंगा यात्रा अनुमंडल मुख्यालय स्थित श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के प्रांगण से शुरू हुई. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिये युवाओं और आम नागरिकों का कारवां इंदिरा चौक, आंबेडकर चौक और मलहामोड़ होते हुए प्रसिद्ध उचैठ भगवती स्थान पहुंचा. इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा.

दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उचैठ भगवती स्थान परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को याद किया. इसके बाद शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. लोगों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया.

रिटायर्ड मेजर ने सुनाया कारगिल युद्ध का अनुभव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के प्रत्यक्षदर्शी और सेवानिवृत्त मेजर कृष्णकांत झा ने युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों के सामने आयी चुनौतियों और सेना के अदम्य साहस का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि दुर्गम पहाड़ियों पर शून्य से नीचे तापमान में देश की सीमाओं की रक्षा करना बेहद चुनौतीपूर्ण था. इसके बावजूद भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और समर्पण के साथ दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर किया.

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील

केवाइसी के संयोजक पंकज झा ने कारगिल विजय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान देशवासियों को हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा.

सामाजिक संगठनों और युवाओं ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में मां शारदे साइंस कोचिंग व मार्गदर्शन संस्थान के राजेश कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मण पंडित, अंजलि देवी, करुणेश मिश्र और डॉ. रोहित सहित कई लोगों ने सहभागिता की. आयोजन को सफल बनाने में केवाइसी टीम के विकास कुमार, जनावे अली, विष्णु कुमार, मुकेश कुमार और कुंदन झा का सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें:पक्के घर का सपना होगा पूरा, 48,910 लाभार्थियों को जल्द मिलेगी पीएम आवास की किस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhananjay kumar dhir

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >