झंझारपुर में प्रसूता की मौत के बाद हरकत में स्वास्थ्य विभाग, एपेक्स हॉस्पिटल गेट पर चिपकाया नोटिस

मोहना के एपेक्स हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर वहां नोटिस चिपकाया है. अस्पताल संचालक को 7 सितंबर तक सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने का अल्टीमेटम दिया गया है.

Jhanjharpur Apex Hospital: मोहना स्थित कथित एपेक्स हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत और एनएच-27 जाम मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है. शनिवार को पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, अस्पताल प्रबंधक झा गिरीश कुमार और लिपिक अरुण मंडल की टीम ने मोहना स्थित एपेक्स हॉस्पिटल पहुंचकर जांच की. इस दौरान अस्पताल बंद मिला, जिसके बाद टीम ने मुख्य गेट पर नोटिस चिपका दिया.

7 सितंबर तक सभी अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिस में अस्पताल के स्वामी-संचालक शत्रुध्न कुमार यादव को 3 सितंबर को मरीज की मौत की सूचना और 5 सितंबर को अस्पताल की टीम के समक्ष सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने के बाद अब उन्हें 7 सितंबर को सुबह 11 बजे तक पीएचसी में सभी अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया गया है.

जांच के दौरान ही अस्पताल के संचालक एसके यादव और एक चिकित्सक अस्पताल पहुंचे. टीम ने दोनों को नोटिस हस्तगत करा दिया.

कागजात नहीं देने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई

पीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि सोमवार तक अस्पताल से संबंधित सभी वैध कागजात, निबंधन, चिकित्सकों की डिग्री और अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. नोटिस की प्रति अनुमंडल पदाधिकारी और सिविल सर्जन को भी भेजी गयी है.

गौरतलब है कि गुरुवार को ऑपरेशन के बाद सिमरा निवासी प्रसूता गुड़िया देवी की मौत हो गयी थी. इसके बाद परिजनों ने एनएच-27 जाम कर हंगामा किया था. मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के दस्तावेज और संचालन से संबंधित वैध कागजात की जांच शुरू की है.

यह भी पढ़ें

बेनीपट्टी में 6000 बोतल नेपाली शराब बरामद, चालक वाहन छोड़कर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >