जयनगर में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

जयनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की. इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आम लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान भी किया गया.

मधुबनी: जिले के जयनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को मारवाड़ी विवाह भवन में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा हुई.

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पश्चिम मीना देवी कुशवाहा ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने की.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया.

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर निर्भर करती है. नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी के कार्यक्रमों को पंचायत एवं बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी.

सम्मानित सदस्यों ने जतायी प्रतिबद्धता

बैठक के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया. सम्मानित सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया.

बैठक में अनुवेद सिंह, परमेश्वर मेहरा, पंकज कुमार, डॉ मुकेश महासेठ, नित्यानंद झा, सुजीत यादव, अयोधि पासवान, रविंद्र पोद्दार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें

फुलपरास में 587 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार; दो स्कॉर्पियो समेत 4 वाहन जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र नाथ झा

पिछले 20 वर्षों से प्रिंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं. देश के कई प्रतिष्ठित नेशनल न्यूज चैनलों में काम करने के कारण राजनीतिक घटनाक्रमों और राजनीतिक दलों की खबरों के विशेषज्ञ माने जाते हैं. राजनीतिक विश्लेषण और पैनी रिपोर्टिंग में इन्हें महारथ हासिल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >