कालाजार उन्मूलन को आइआरएस का छिड़काव

प्रखंड के सोहराय मदनपुर में कालाजार उन्मूलन हेतु मंगलवार को आईआरएस दवा का छिड़काव किया गया.

लखनौर . प्रखंड के सोहराय मदनपुर में कालाजार उन्मूलन हेतु मंगलवार को आईआरएस दवा का छिड़काव किया गया. जिसमें भीबीडीएस राजेश कुमार, परिमल अफकार हमीद कैंप इंचार्ज उदय कुमार महतो एवं छिड़काव कर्मी मौजूद थे. बता दें कि सही से छिड़काव नहीं होने की शिकायत पर डीएमओ, भीबीडीसीओ पुरुषोत्तम कुमार ने खुद गांव में अपने समक्ष टीम द्वारा छिड़काव करवाया. डीएमओ डा.दयाशंकर सिंह ने कहा कि कालाजार छिड़काव को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को सोहराय मदनपुर में छिड़काव का अभियान चलाया जा रहा. छिड़काव की शिकायत आई थी. इसलिए खुद अपने समक्ष छिड़काव कराना पड़ा. कहा कि कालाजार की वाहक बालू मक्खी को खत्म करने तथा कालाजार के प्रसार को कम करने के लिए दवा स्प्रे (आईआरएस) का छिड़काव किया जाना है. यह छिड़काव घर के अंदर दिवारों पर छह फीट की ऊंचाई तक किया जाता है. इससे बचाव को लेकर गांव में कालाजार छिड़काव किया जा रहा है. यह अभियान जिला के दस ब्लॉक में चल रहा है. यह अभियान 60 दिवसीय रखा गया. लखनौर ब्लॉक के दो पंचायत सोहराय मदनपुर, कछुवी पंचायत में किया जाएगा. इस छिड़काव से कालाजार उन्मूलन होगा. पूर्व में दो पंचायत में कालाजार के मरीज मिलें थे. इसलिए तीन साल तक लगातार छिड़काव किया जायेगा. मौके पर छिड़काव कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >