Madhubani News : इंटर व मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा आज से

बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में 2026 के बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर के वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की छात्र छात्राएं शामिल होंगे.

मधुबनी. बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी. इस परीक्षा में 2026 के बिहार बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर के वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की छात्र छात्राएं शामिल होंगे. मैट्रिक के सेंटअप सैद्धांतिक विषय की परीक्षा 19 से 22 नवंबर तक दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे. वहीं इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर तक संचालित किया जाएगा.

बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए इस परीक्षा में उपस्थिति एवं पास होना अनिवार्य है. वहीं मैट्रिक परीक्षा के पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, एकल विषय अंग्रेजी एवं समुन्नत कोटि के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे. परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. बोर्ड द्वारा आपूर्ति किए गए प्रश्न पत्र एवं गोपनीय सामग्री का वितरण विद्यालयों को कर दिया गया है. इसके लिए डीइओ अक्षय कुमार पांडेय ने कर्मियों की जिम्मेवारी निर्धारित की है. इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षा में शुरुआती 15 मिनट का समय कूल ऑफ रहेगा. विद्यार्थी को प्रश्न पत्र पढ़ने एवं समझने का समय दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >