Madhubani News : निजी विद्यालयों के वाहनों को परिवहन कोषांग में जमा करने का निर्देश

नोडल पदाधिकारी व जिला परिवहन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर निजी विद्यालयों के वाहनों का अधिग्रहण करने को कहा है.

मधुबनी. जिले में विधानसभा चुनाव में वाहनों के अधिग्रहण के लिए नोडल पदाधिकारी व जिला परिवहन कोषांग सह जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर निजी विद्यालयों के वाहनों का अधिग्रहण करने को कहा है. परिवहन पदाधिकारी ने कहा है कि मधुबनी जिले में बिहार विधानसभा के चुनाव में मतदान की तिथि 11 नवंबर निर्धारित है. मतदान कर्मी के लिए काफी संख्या में वाहनों आवश्यकता हो रही है. इसके लिए निजी विद्यालयों के वाहनों का सहयोग अपेक्षित है. इस बार इवीएम ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस भी चयनित एजेंसी द्वारा स समय लगाया जाएगा. इसके लिए निजी विद्यालयों के वाहनों को 7 नवंबर की शाम व 8 नवंबर की सुबह में संबंधित वाहन डिस्पैच सेंटर पर जमा करने के लिए निर्देश दिया जाना अपेक्षित है. साथ ही निजी विद्यालय जिस नजदीकी वाहन डिस्पैच सेंटर पर जमा करन रहे हैं इसकी सूचना जिला वाहन कोषांग को भी देंगे. परिवहन पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपने स्तर से संबंधित निजी विद्यालयों को समय से वाहन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >