Madhubani News : प्राचार्य व अध्यक्ष के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी

हिसार बौरहर स्थित सीपीपी कॉलेज के कर्मी और अध्यक्ष व प्राचार्य के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.

हरलाखी.

हिसार बौरहर स्थित सीपीपी कॉलेज के कर्मी और अध्यक्ष व प्राचार्य के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिस कारण कॉलेज का कामकाज प्रभावित हो रहा है. दरअसल, कॉलेज में विगत 18 मार्च से अध्यक्ष व प्राचार्य की मनमानी के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना जारी है. बावजूद विभागीय पदाधिकारी धरना स्थल पर वार्ता के लिए नही पहुंचे है. धरना की अध्यक्षता प्रोफेसर अशोक कुमार ठाकुर ने की. वहीं, धरना पर बैठे प्रोफेसर व कर्मियों ने अध्यक्ष व प्राचार्य पर बाहरी लोगों के दबाव में आकर बिना किसी नोटिस चार कर्मियों को निकालने, अवैध रूप से बहाली करने, समिति गठन नहीं करने के कारण अनुदान से वंचित रहने, बिना समिति गठन किए कॉलेज के खाते से निकासी करने व खाता में राशि के बावजूद कर्मियों का वेतन रोकने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारी से जांच की मांग की है.

कहा कि जल्द हमारी मांगों के प्रति कोई ठोस पहल नहीं की गई तो कॉलेज में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे. धरना कार्यक्रम में प्रो. विनोद कुमार ठाकुर, सरोज कुमार ठाकुर, विमल कुमार झा, माधव गोविंद, रश्मि कुमारी, अरुण कुमार ठाकुर, राम दिनेश ठाकुर, बिपिन कुमार, नंदलाल मंडल, शंकर कुमार, रामदिल ठाकुर, जवाहरलाल ठाकुर, रामललित कुमार मिश्र, मो. अयूब ,संजय कुमार, धर्मशीला कुमारी व प्रो. हनुमान मूर्ति सहित अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >