Madhubani News : शिक्षाविदों ने मैनेजमेंट एकाउंटिंग पुस्तक का किया लोकार्पण

डीबी कॉलेज के वाणिज्य भवन में मंगलवार को डॉ. शैलेश कुमार सिंह की पुस्तक मैनेजमेंट एकाउंटिंग पुस्तक का लोकार्पण किया गया.

जयनगर. डीबी कॉलेज के वाणिज्य भवन में मंगलवार को डॉ. शैलेश कुमार सिंह की पुस्तक मैनेजमेंट एकाउंटिंग पुस्तक का लोकार्पण किया गया. प्रधानाचार्य डॉ. नंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. बरखा अग्रवाल व डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया. कहा कि यह पुस्तक न केवल छात्रों की पढ़ाई के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है. लेखक ने गहन अध्ययन और अनुभव के आधार पर इसे द्विभाषी रूप से लिखा है. जो ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को नई दिशा दिखाएगा. कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि आज के युवा पीढ़ी पर प्रबंधन का गहरा प्रभाव है. प्रबंधन लेखांकन में डिजिटलीकरण, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, व्याख्यात्मक, जनरेटिव और बड़े भाषा मॉडल पर काम करने की आवश्यकता है. राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षाविद डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रबंधकीय लेखांकन कंपनियों के बजट और पूर्वानुमान, लागत विश्लेषण सहित रणनीतिक निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने अपनी पुस्तक की लेखन प्रक्रिया और इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह पुस्तक मैनेजमेंट एकाउंटिंग के प्रति मेरे विचारों और अनुभवों एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बी कॉम तृतीय वर्ष के सिलेबस का निचोड़ है. जिसे ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ ने द्विभाषी रूप में बिहार के छात्र छात्राओं के साथ साझा करने की कोशिश की है. कहा कि यह पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में द्विभाषी पुस्तक के रूप में प्रकाशित है. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विभागीय शिक्षक डॉ. आनंद राज ने कहा कि यह पुस्तक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को प्रैक्टिकल प्रश्नों को समझने में सुलभता प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >