Madhubani News : दहेज की मांग कर रहे ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया.

मधेपुर

. ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. घटना भेजा थाना क्षेत्र के भगता लाहवन गांव की है. मामले में पीड़िता रंजू देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अपने पति राघव कुमार महतो के अलावे सास, ससुर व सौतन सहित सात लोगों को नामजद किया है. प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि उनकी शादी 8 मई 2023 को लाहवन निवासी राघव कुमार महतो के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी. शादी में पिताजी ने उपहार भी दिये थे.

विवाह के एक वर्ष तक ससुराल में सब कुछ ठीक ठाक रहा. एक बच्चा भी है. एक वर्ष के बाद 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर पति सहित ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे. 2 मार्च को पति ने दूसरी शादी कर ली. उसके बाद 21 मार्च को पति सहित सभी नामजदों ने मारपीट कर सभी जेवरात छीन कर घर से बाहर निकाल दिया. फिलहाल अपने – माता पिता के घर रहती हूं. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >