Madhubani News : बिहार में विकास की अपार संभावना, मानसिकता बदलने की है जरूरत : अजय झा

भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कारोबारी डुमरा निवासी अजय झा रविवार को तिलक चौक स्थित प्रत्यक्षा हॉस्पीटल पहुंचें

मधुबनी. भारतीय मूल के अंतररकष्ट्रीय प्रसिद्ध कारोबारी डुमरा निवासी अजय झा रविवार को तिलक चौक स्थित प्रत्यक्षा हॉस्पीटल पहुंचे़ जहां उनका डॉ. प्रबृति मिश्रा, डॉ. संजीव झा, प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार झा उर्फ बीरु भाई ने पाग – दोपटा एवं बुके से सम्मानित किया. इस सम्मान के बाद अजय झा ने अस्पताल का व्यापक रूप से निरीक्षण भी किया और व्यवस्था पर प्रसन्नता जतायी. कहा कि मधुबनी ही नहीं दरभंगा तक में इस प्रकार का सुविधा मरीजों के लिये उपलब्ध नहीं है. अस्पताल के चिकित्सकों व प्रबंधकों सहित कर्मचारियों की जमकर तारीफ की. कहा कि बिहार को अंग्रेज के शासनकाल से ही आगे बढ़ने में व्यवधान उत्पन्न किया जाता रहा है. या यूं कहें कि एक प्रकार से यह षडयंत्र किया जाता रहा कि बिहार को विकसित नहीं होने दिया जाये. यहां के लोग मेहनती हैं, शिक्षित हैं. मानसिंकता बदलने की जरुरत है. सालों से यहां के युवाओं के मेहनत, शिक्षा के दम पर अन्य प्रदेश विकास कर रहा है. पर यहां विकास के लिये पहल नहीं किया गया. पर अब समय बदल रहा है. नयी पीढ़ी की मानसिकता बदल रही है. अन्य प्रदेशों से लोग यहां आकर अब कारोबार करने लगे हैं जो यहां के विकास के लिये शुभ संकेत है. निश्चय ही इसका आने वाले दिनों में सकारात्मक परिणाम सामने आयेगा. श्री झा ने कहा कि वे आये दिन विदेशों में कारोबार को लेकर जाते रहे हैं. विश्व के 35 प्रसिद्ध देशों में उनका कारोबार फैला है. पर वे जहां जाते हैं मैथिल, मिथिलांचल की छाप छोड़ने की कोशिश करते हैं. वे हर जगह पहले अपने परिचय के तौर पर खुद को मैथिल फिर भारतीय बताते हैं. श्री झा ने कहा कि बिहार खासकर मिथिला में बिजनेस और लोगों के रोजगार की असीम संभावनाएं है. आजादी से पूर्व से ही बिहार के साथ लोग फायदा उठाने का काम किया है. इस प्रदेश को लेवर हब के रूप में स्थापित करने का षडयंत्र रचा गया. आजादी के बाद भी बिहार से फायदा ही लिया जा रहा है. पर अब परिदृश्य बदल रहा है. इस क्षेत्र में निवेश करने से यहां रोजगार का श्रृजन होगा और लोग और खुशहाल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >