Madhubani : शराब की बोतल ले जाते वायरल वीडियो पर होमगार्ड सस्पेड

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडिओ के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बिस्फी थाना में कार्यरत होमगार्ड जवान सुशील कुमार को संस्पेड कर दिया है.

मधुबनी . सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडिओ के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बिस्फी थाना में कार्यरत होमगार्ड जवान सुशील कुमार को संस्पेड कर दिया है. साथ ही उस पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. इस संबंध में एसपी ने कहा कि होमगार्ड अपने कार्य से बाइक से जा रहा था. इसी दौरान एक व्यक्ति के बैग को चेक किया तो इसमें एक शराब की बोतल मिली. वायरल वीडिओ शराब की बोतल होमगार्ड जवान फेंकते नजर आ रहें हैं. एसपी ने कहा कि बिहार में शराब बंदी है. ऐसे में किसी को शराब लाना व ले जाना अपराध है. चाहे पुलिस व नागरिक हो. एसपी ने कहा कि होमगार्ड के कंमांडेंट को उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्देश दिया गया है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >