Madhubani News : क्विज स्पर्धा हिमालया व नीलगिरी हाउस ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में एकेडमिक कैलेंडर के अंतर्गत इंटर-हाउस जीके क्विज कांटेस्ट विद्यालय के ऑडिटोरियम ज्ञानगंगा में आयोजित हुई.

मधुबनी. संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में एकेडमिक कैलेंडर के अंतर्गत इंटर-हाउस जीके क्विज कांटेस्ट विद्यालय के ऑडिटोरियम ज्ञानगंगा में आयोजित हुई. इस इवेंट में विद्यालय के चारों हाउस हिमालया, विंध्या, शिवालिक व नीलगिरी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. क्विज का संचालन अत्याधुनिक प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया. जिसमें सभी हाउस के प्रतिभागियों ने विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक विरासत व समसामयिक घटनाचक्र से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने तार्किक विचार, क्रिटिकल थिंकिंग व प्रेजेंस ऑफ माइंड का परिचय देते हुए सभागार में उपस्थित सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अपने बौद्धिक क्षमता से प्रभावित किया. प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों विशेष रूप से हिमालया हाउस व नीलगिरी हाउस के प्रतिभागियों ने अपने बौद्धिक क्षमता व प्रेजेंस ऑफ माइंड का समुचित उपयोग कर इंटर-हाउस जीके क्विज कांटेस्ट अपने नाम कर लिया. जूनियर सेगमेंट में विजेता टीम हिमालया के सभी प्रतिभागियों को पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. वहीं सीनियर सेगमेंट में विजेता टीम नीलगिरी हाउस के सभी प्रतिभागियों को पदक व प्रशस्ति से सम्मानित किया गया. उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डा. विजय रंजन ने क्विज़ कांटेस्ट के सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बौद्धिक ज्ञान के साथ तार्किक विचार, क्रिटिकल थिंकिंग व विचारों को अभिव्यक्त करने का कौशल अत्यंत आवश्यक है. साथ ही स्वस्थ सह-शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चों में सोशल-स्किल्स संग लाइफ-स्किल्स का विकास होता है जो आवश्यक ही नहीं बल्कि अनिवार्य है. इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी-प्राचार्य केडी राय, एक्टिविटी हेड धर्मेंद्र कुमार यादव, को-ओर्डिनेटर संचिता वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार शर्मा, सुमित शेखर मिश्रा, अरूण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार वर्मा,अक्षय कुमार सिंह, सपना झा मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >