Madhubani News : नगर परिषद के सड़कों और गलियों में लगा कूड़े का अंबार

नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है. खासकर वार्ड 1 से 16 तक की गलियों, नालियों और मुख्य सड़क पर कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है. वार्ड 17 से 27 तक कुछ जगहों पर जबरन रोके जाने की बात सामने आयी.

झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप है. खासकर वार्ड 1 से 16 तक की गलियों, नालियों और मुख्य सड़क पर कूड़े कचरे का अंबार लगा हुआ है. वार्ड 17 से 27 तक कुछ जगहों पर जबरन रोके जाने की बात सामने आयी. वहां के मजदूरों के डेट रहने के कारण सफाई की गई. शनिवार को एक से सोलह वार्ड तक झाड़ू बंद हड़ताल का तीसरा दिन जारी रहा. सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में विद्यापति टावर के समीप हड़ताल पर बैठे हैं. तीन दिन बाद शनिवार शाम को वार्ता करने के लिए स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार पहुंचे. बावजूद कोई अधिकारी या कोई जवाबदेह कर्मी, कोई एजेंसी के प्रतिनिधि बात करने नहीं पहुंच रहे हैं. लक्ष्मी मलिक, लक्ष्मण मलिक, राम मालिक, गोविंद कंजर, मनोज मलिक, संतोष मलिक, अर्जुन कंजर, दिलीप मलिक, संदीप मलिक, शंकर मलिक, बैजू मलिक, सुनील मलिक, दिनेश मलिक, बबलू कंजर, संजय मलिक, दुखी मलिक सहित कई लोगों ने कहा कि गुरुवार को मांग पत्र भी दिए. कोई सुनवाई नही. कहा कि सरकार नगर परिषद को साफ रखने के लिए 40 लाख रुपये प्रतिमाह दे रही है. मजदूरी पर, पीएफ पर, सुरक्षा किट पर, अनियमित भुगतान पर, पीएम सभा के सफाई के बकाया पर और अन्य किसी भी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. अगले चरण में कार्यालय का घेराव करेंगे. सड़क पर प्रदर्शन करेंगे. समाचार प्रेषण तक स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार का सफाई कर्मियों से विद्यापति टावर के समीप वार्ता जारी थी. कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार स्वच्छता एजेंसी के शहाबुद्दीन एवं मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने कहा कि जल्दी सफाई व्यवस्था शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >