मधुबनी: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के हरिने कैंप में तैनात जवानों ने कफ सिरप सहित प्रतिबंधित दवा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है. एसएसबी ने आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत कदम चौक निवासी राहुल महतो के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर चेक पोस्ट पार्टी को किया गया सतर्क
मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद चेक पोस्ट पार्टी को सतर्क किया गया था. इसी क्रम में एसएसबी जवानों ने हरिने बाजार की ओर से चेक पोस्ट की तरफ बाइक पर बैग लेकर आ रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की.
बैग की तलाशी में मिली कफ सिरप और प्रतिबंधित दवा
पूछताछ के बाद जवानों ने बाइक सवार के बैग की तलाशी ली. तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में कफ सिरप और प्रतिबंधित दवा बरामद हुई.
इसके बाद एसएसबी जवानों ने नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सौंप दिया.
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
मानव तस्करी की आशंका पर SSB ने दो युवतियों समेत चार संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया
