चापाकल से समरसेबल तक, मधुबनी नगर निगम ने एक बैठक में पास किए 7 बड़े प्रस्ताव

मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े सात महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई. चापाकल मरम्मत, नए समरसेबल की स्थापना और अन्य विकास योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया.

Madhubani News: मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में हुई. बैठक में शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े सात महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने एक-एक कर एजेंडों को सदन के पटल पर रखा.

विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि से हुई. इसके बाद आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी देने पर चर्चा हुई. मेयर अरुण राय ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

खराब चापाकलों की होगी मरम्मत

शहर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत के लिए ईओआई प्रकाशित करने पर सहमति बनी. गर्मी को देखते हुए चापाकलों को जल्द दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया.

इसके साथ ही चूना और ब्लीचिंग पाउडर जैसी दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीद के लिए भी ईओआई प्रकाशन को मंजूरी दी गई. मेयर ने नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा.

जल संकट वाले मोहल्लों में लगेंगे नए समरसेबल

बैठक में शहर के विभिन्न मोहल्लों में नए समरसेबल लगाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. जल संकट वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां प्राथमिकता के आधार पर समरसेबल लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके.

7.5 एचपी का नया पंप खरीदने की मंजूरी

पुराने 5 एचपी पंप के स्थान पर 7.5 एचपी का नया पंप खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के आवास के सामने चेतना पार्क बनने के कारण आवासीय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा टावर की ऊंचाई बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली.

समय-सीमा में पूरा हों सभी प्रस्ताव

मेयर अरुण राय ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत प्रस्तावों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए.

बैठक में ये सदस्य रहे मौजूद

बैठक में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, सदस्य प्रभावती देवी, विभा देवी, कविता झा, सुनीता पूर्वे और बद्री नारायण राय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मेस में रोटी को लेकर हुआ विवाद, अचानक गर्म तेल से झुलसीं 3 छात्राएं, जानें पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >