Madhubani News : अनादि संस्थान के माध्यम से हस्त शिल्प कलाकारों को मिलेगी सुविधा

हस्त शिल्प कलाकारों सहित शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनादि फाउंडेशन की ओर से लोगो को सुविधा दी जाएगी.

मधुबनी. हस्त शिल्प कलाकारों सहित शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनादि फाउंडेशन की ओर से लोगो को सुविधा दी जाएगी. संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कांत चौधरी ने शनिवार को आयोजित एक सादे कार्यक्रम में संस्थान से मधुबनी जिले में काम की जिम्मेदारी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अंजना मिश्रा को दी है. उन्होंने कहा कि अंजना मधुबनी इकाई की अध्यक्ष के रूप में काम करेगी. जबकि मीनाक्षी और वंदना प्रोग्राम ऑफिसर के रूप में अपना योगदान देगी. फाउंडेशन मधुबनी में शिक्षा और स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों के अतिरिक्त हस्तशिल्प विकास के लिए भी प्रयासरत रहेगा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह निराला ने मानसिक स्वास्थ्य एवं भोला नंद झा ने योग को भी कार्यसूची में शामिल करने का आग्रह किया. डॉ. अंजना मिश्रा ने महादलित बस्तियों में गहन सामाजिक कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में विनयनंद झा, उदय जायसवाल, आनंद नाथ झा, सोनू कुमार झा, सुबोध कुमार झा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी बात रखी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >