Madhubani News : रवाना हुआ हज यात्रियों का जत्था

नगर पंचायत के वार्ड 14 थाना टोल से दो जायरिनों का जत्था रविवार की सुबह हज के लिए रवाना हुआ.

जयनगर. नगर पंचायत के वार्ड 14 थाना टोल से दो जायरिनों का जत्था रविवार की सुबह हज के लिए रवाना हुआ. सैयद जाबेदुल हक व उनकी पत्नी नुसरत बानो एक साथ हज के लिए निजी वाहन से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. सैयद जाबेदुल हक ने बताया कि यह मेरी खुशनसीबी है कि अल्लाह ने मुझे हज के लिए चुना. मक्का और मदीना शरीफ की ज़ियारत नसीब वालों को ही मिलती है. वहीं, अख्तर परवेज ने बताया कि हज वर्ष में केवल एक बार होता है. उमरा के लिए साल में कभी भी जाया जा सकता है. हज का पूरा अरकान करने में लगभग 45 दिन लग जाते हैं. इसलिए लोगों की हज पर जाने की तमन्ना अधिक होती है. हिंदुस्तान की खुशहाली, अमन शांति और भाईचारगी व तरक्की के लिए दुआ करेंगे. इस दौरान ग्रामीणों ने माला पहना कर विदाई दी. मौके पर हाजी मंजूर हक, डॉ. अताउर रहमान, मौलाना मो. शमीम, अब्दुल खालिक, पूर्व पार्षद गणेश पासवान, शिक्षक कैलाश पासवान, मो. जाबिर, सैयद मोहम्मद आरजू, सैयद हसानुल हक, मो. अकबर, मो. आजाद, मो. गुलाब, महराजा अली, उप मुखिया सफी रहमान, मो. उमेद, मो. मुन्ना, सैयद मिजान इकबाल, मो. अली आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >