सुशासन की नहीं पलायन को बढ़ावा देने वाली है सरकार: कन्हैया कुमार

पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के क्रम में कन्हैया कुमार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे.

पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के क्रम में कन्हैया कुमार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे मधुबनी . पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा के क्रम में कन्हैया कुमार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे. निधि चौक से पैदल यात्रा शुरू कर वे कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कन्हैया कुमार पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहां से पैदल मार्च करते हुए स्टेशन चौक पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. फिर वहां से मिथिला वाटिका पहुंचे. जहां कन्हैया कुमार ने पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के समर्थकों एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया. मिथिला वाटिका में कन्हैया कुमार के साथ प्रेस वार्ता में मिथिला पेंटिंग की कलाकार जूली झा और खादी ग्रामोद्योग के कर्मी अरुण चौधरी ने कन्हैया कुमार के सामने मिथिला पेंटिंग एवं खादी ग्रामोद्योग संघ की समस्याओं को रखा. कन्हैया कुमार ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है. लेकिन, अब बिहार पटरी से उतर चुका है. इसे वापस पटरी पर लाना जरूरी है. पलायन रोको नौकरी दो यात्रा कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं है. यह यात्रा बिहार के उन बेरोजगार युवकों के लिए है, जिन्हें बिहार में नौकरी नहीं मिल रही है. इस यात्रा में ऐसे बेरोजगार नौजवान की टोली चल रही है, जो अग्निवीर योजना से पूर्व सेना भर्ती की लिखित एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास की थी. बावजूद उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला. ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या भारत में डेढ़ लाख है. इस यात्रा का उद्देश्य राज्य से हो रहा पलायन को रोकना है. राज्य में बुनियादी व्यवस्था बिगड़ने के कारण पलायन हो रहा है. राज्य से पलायन रोकने के लिए यहां के नागरिकों को नौकरी देनी होगी. राजनीति के केंद्र में रोजगार, पलायन, सामाजिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था प्रमुख मुद्दा है, जिन्हें केंद्र व राज्य की सरकार को देना होगा. वर्तमान सरकार सुशासन की नहीं पलायन की सरकार है. समाज को बांटा जा रहा है. नफरत फैलाया जा रहा है. मौके पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, कृष्णकांत झा गुड्डू, इम्तियाज नूरानी, उपमेयर अमानुल्लाह खान, शीतलांबर झा, मनोज पूर्वे, अनिल नाथ झा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >