Madhubani News : बिशनपुर में वैश्विक गिरमिटिया वंशावली अभिलेखागार व खोज केंद्र का उद्घाटन

विनोद कुमार सिंह ने बिशनपुर गांव में वैश्विक गिरमिटिया वंशावली अभिलेखागार एवं खोज केंद्र (जीजीएलएएसी) का उद्घाटन किया.

फुलपरास. महावीर सिंह स्मारक न्यास के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बिशनपुर गांव में वैश्विक गिरमिटिया वंशावली अभिलेखागार एवं खोज केंद्र (जीजीएलएएसी) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर विनोद ने कहा कि यह अग्रणी संस्थान गिरमिटिया प्रवासियों के समृद्ध इतिहास और विरासत को संरक्षित करने और उसका दस्तावेजीकरण करने के लिए समर्पित है. जो शोध और वंशावली अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करता है. महावीर सिंह स्मारक न्यास के अध्यक्ष के नेतृत्व में जीजीएलएएसी की स्थापना का उद्देश्य ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण के लिए एक केंद्रीय केंद्र के रूप में कार्य करना है. जो गिरमिटिया प्रवासियों के वंशजों को वैश्विक स्तर पर और भारत में उनके पूर्वजों की जड़ों से जोड़ता है. यह केंद्र ब्रिटिश काल में बिहार और उत्तर प्रदेश छोड़ने वाले लोगों के प्रवास के अनुभवों की समझ को गहरा करने के लिए अनुसंधान, अभिलेखीय पहुंच और सार्वजनिक जुड़ाव की सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने बिहार के सूरीनाम के गिरमिटिया वंशज डा. श्रद्धानंद हरिनंदन सिंह”””” को जीजीएलएएससी के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की. स्वतंत्रता सेनानी महावीर सिंह के पौत्र चंदन कुमार सिंह को समन्वय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया. जो त्रिनिदाद और टोबैगो में गिरमिटिया के वंशज मिस विद्या के साथ मिलकर प्रशासन और केंद्र के विस्तारित प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. महावीर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि गिरमिटिया समस्या भारतीय स्वत्रंता संग्राम एक अपूर्ण लक्ष्य है. लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल ने इसे गंभीर अत्याचार की श्रेणी में गिना तथा गिरमिटिया वंशजों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. पूर्व मुखिया बीर बहादुर राय ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >