Madhubani News : सुरक्षित जीवन जीने के लिए मधुमेह की जरूर कराएं जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लोगों को मधुमेह के प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है.

बिस्फी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से लोगों को मधुमेह के प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है. मधुमेह की रोकथाम, निदान व उपचार के लिए 21 नवंबर तक अस्पताल में मुफ्त जांच व चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन होगा. प्रभारी डॉ अब्दुल बासित ने कहा कि यह बीमारी हमारे क्षेत्र में बहुत ही तेजी से फैल रहा है. अब बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं. बचाव के साथ बीमारी हो जाने पर ब्लड शुगर नियंत्रित कर लंबे समय तक सुरक्षित जीवन जी सकते हैं. इसके लिए जीवन शैली में कुछ परिवर्तन लाना होगा. डॉ वासित ने कहा कि शुगर कंट्रोल करने व डायबिटीज के दुष्प्रभावों से बचने के नियमित व्ययाम करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >