फाइनल मुकाबला में गेंहूमा बैरिया की टीम विजयी

नगर पंचायत के वार्ड 13 में कुमार नवजोत फुलपरास क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गेंहूमा बैरिया और ब्रह्मपुरा टीम के बीच खेला गया.

फुलपरास . नगर पंचायत के वार्ड 13 में कुमार नवजोत फुलपरास क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गेंहूमा बैरिया और ब्रह्मपुरा टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रह्मपुरा टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट गवाकर 174 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में खेलने आये गेंहूमा बैरिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट गवाकर 180 रन बना लिया. इस तरह से टूर्नामेंट का फाइनल मैच गेहूंमा बैरिया की टीम ने जीत हासिल की. फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबल देखने को मिला. मैच के समापन के बाद आयोजक कमिटी की ओर से मुख्य पार्षद धर्मेद्र कुमार साह ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया. उप विजेता टीम को वार्ड पार्षद बबन साह ने पुरस्कार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >