घोघरडीहा में भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन, मंत्री शीला कुमारी मंडल ने बांटे बास भूमि के पर्चे

बसेरा-2 योजना के तहत मधुबनी के भूमिहीन परिवारों के लिए खुशियों की सौगात आई है। स्थानीय विधायक सह मंत्री शीला कुमारी मंडल ने जरूरतमंद परिवारों को बास भूमि के पर्चे वितरित किए। इस पहल से अब ये परिवार अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकेंगे।

Madhubani News: बसेरा-2 योजना के तहत शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में भूमिहीन परिवारों के बीच बास भूमि का पर्चा वितरित किया गया. स्थानीय विधायक सह मंत्री शीला कुमारी मंडल ने करीब चार दर्जन भूमिहीन परिवारों को पर्चा प्रदान किया. पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा.

लंबे इंतजार के बाद मिला जमीन का अधिकार

बास भूमि का पर्चा मिलने से लंबे समय से आवास के लिए जमीन की समस्या से जूझ रहे परिवारों को अब अपना आशियाना बनाने के लिए भूमि का अधिकार मिल सकेगा. लाभुकों ने जमीन का पर्चा मिलने पर खुशी जतायी.

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बसेरा-2 योजना के उद्देश्य और पात्र लाभुकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार बास भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

पात्र परिवारों को आगे भी मिलेगा लाभ

अधिकारियों के अनुसार भूमिहीन परिवारों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी प्रावधानों के तहत बास भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जाएगी. योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास अपना घर बनाने के लिए भूमि नहीं है.

कार्यक्रम में अंचल अधिकारी शशांक सौरव, बीडीओ सतीश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: लोहट में जेके लक्ष्मी सीमेंट की प्रस्तावित परियोजना से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >