ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की संयोजक कमिटी का गठन

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राज्य कमिटी की जिला संयोजक कमिटी की बैठक बेचन राम की अध्यक्षता में हुई.

मधुबनी. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राज्य कमिटी की जिला संयोजक कमिटी की बैठक बेचन राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव अमेरिका महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने सत्ता में बैठे हुए संघ परिवार को उखाड़ फेंका है. बहुमत की सरकार को अल्पमत में ला दिया. बैठक को राज्य कमिटी सदस्य प्रेम कुमार ने कहा बिहार से भी इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंका जा सकता था. लेकिन बिहार के अंदर इंडिया गठबंधन के कुछ क्षेत्रीय दल जो अपने को महागठबंधन कह रहा है वह इंडिया गठबंधन मजबूत नहीं होने दिया. इसके चलते अहंकारी सांप्रदायिक सामंतियों की बिहार में जीत हुई. बैठक में जिला संयोजक बेचन राम ने कहा कि मधुबनी में एक सशक्त आंदोलन किया जाएगा. बैठक में 21 सदस्यीय संयोजक कमिटी का गठन किया गया. जिसमें बेचन राम को संयोजक बनाया गया. बैठक में पंचू पासवान ,गुड्डू मंडल, अनिल मंडल, लखन पासवान, पारो देवी, सोनधारी राम, मलभोगिया देवी, शिवराम, बिलट पासवान, सोनी देवी, सुकनी देवी, उत्तम चंद्र झा मनोज राम, आशेश्वर पासवान, विपत्ति देवी, कुमारी देवी, बालवीर राम, गंगाराम सदाय, गुड़िया देवी, राम प्रसाद सदाय, रामरती देवी, अखिलेश झा को संयोजक कमिटी का सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >