Madhubani News : जख्मी की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

खोपा चौक के निकट एनएच 27 पर रविवार को सड़क दुर्घटना में हुई जख्मी की मौत मामले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है.

फुलपरास. खोपा चौक के निकट एनएच 27 पर रविवार को सड़क दुर्घटना में हुई जख्मी की मौत मामले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में बताया गया कि महिंदवार अजरकबे निवासी देवेंद्र कुमार राय के 19 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार किसी कार्य से खोपा चौक आया हुआ था और एन एच 27 पर जहां एक लेन में कार्य होने के कारण एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही थी. इसी क्रम में पैदल सड़क पार करते समय एक ट्रक से ठोकर लग जाने से जख्मी हो गया था. जिसका इलाज करवाया जा रहा था. लेकिन उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने कहा कि परिजन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >