Madhubani News : मारपीट कर मंगलसूत्र छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के संतनगर गांव में बच्चों के बीच मारपीट के दौरान छुड़ाने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट करने का मामला थाना पहुंचा.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के संतनगर गांव में बच्चों के बीच मारपीट के दौरान छुड़ाने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट करने का मामला थाना पहुंचा. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संतनगर गांव की पानदाई देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की. पांच नामजद एवं चार पांच अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया. जिसमें संतनगर गांव के ही मिथुन कुमार, गोविंद चौधरी, कारी चौधरी, शालो देवी एवं गूंजा देवी शामिल है. प्राथमिकी में पानदाई देवी ने बताया है कि उनके व शालो देवी के बच्चों में झगड़ा हो रहा था. इसकी जानकारी होने पर बच्चों के बीच हो रहे झगड़ा को शांत कराने लगे. यह बात शालों देवी व उनके परिजनों को नागवार गुजरी. सभी आरोपितों ने लाठी, डंडा एवं अन्य हरवे हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. मंगलसूत्र भी छीनने का गंभीर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी ने कहा है कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है. आरोपी को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >