मधेपुर . एक विवाहिता का अपहरण किये जाने का मामला सामने आया है. घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. इस घटना को लेकर अपहृत महिला के पति ने मधेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही तीन सगे भाई एवं उनके माता-पिता को नामजद किया है. मधेपुर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
