बेनीपट्टी. थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में गुरुवार को मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरु हुए विवाद मामले में दोनों पक्षों की ओर से दिये गये आवेदन के आधार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही दोनों पक्षों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यस्थता कर दोनों से बीस-बीस लाख रुपये का बाउंड भी भरवाया है. इस संबंध में एक पक्ष से बेनीपट्टी थाना के कटैया निवासी सुधीर सहनी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में बेनीपट्टी थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उस स्थल पर शांति बहाल रखने के उद्देश्य से दोनों ही पक्षों से 20-20 लाख रुपये का बाउंड भरवाये जाने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
