Madhubani News : साहरघाट में सम्मान समारोह आयोजित

साहरघाट में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

मधवापुर. साहरघाट में विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधायक सुधांशु शेकर को सत्तारूढ़ दल के सचेतक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने पाग, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं, एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारियों का सम्मान विधायक सुधांशु शेखर ने किया. कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार भारी बहुमत के साथ बन चुकी है. वहीं, हरलाखी में रिकॉर्ड तोड़ मत से विजयी दिलाने में एनडीए के सभी साथी का भरपूर योगदान रहा है. कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान बनाए रखेंगे. खासकर महिला मतदाता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह हरलाखी के विकास को लेकर कृत संकल्पित है. भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध राय की अध्यक्षता व जदयू अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष फुले भंडारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, डॉ अमरनाथ झा, संजीव झा मुन्ना, हम के जिलाध्यक्ष विमला देवी, अजय भगत, विधानसभा प्रभारी बजरंग कामत, वागीश कांत झा, कृष्ण कुमार महतो, अनिल सिंह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >